Categories: बलिया

बेलथरा रोड- पिकअप और आटो में जोरदार टक्कर, 4 महिलाओं समेत 5 लोग घायल

बेलथरा रोड में पिकअप और ऑटो में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। इस हादसे में 4 महिलाओं समेत कुल पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों को सीएचसी सीयर भेजा गया, जहां 3 महिलाओं व चालक की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा उभांव क्षेत्र के तिरनई (लच्छीपुर मोड़) के पास हुआ। जहां सीएचसी सीयर में तैनात आशा बहू मालती देवी (50 वर्ष) पत्नी मुन्ना निवासी रामपुर कानूनगोयान गांव की ही एक गर्भवती महिला गरिमा (22 वर्ष) पत्नी अरविन्द का चेकअप कराने एक ऑटो से सीयर आ रही थी। ऑटो में उनके अलावा गांव की मंशा देवी (35 वर्ष) पत्नी हरेंद्र प्रसाद, उमरिया देवी (50 वर्ष) पत्नी गुलाब चंद भी बैठी थीं।

ऑटो तिरनई (लच्छीपुर मोड़) से आगे पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो रिक्शा आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार सभी यात्री और चालक घायल हो गए। लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया। उमरिया देवी की दोनों टांगें टूट गईं थीं। अस्पताल में स्ट्रेचर न होने पर जमीन पर लिटाकर उनका इलाज किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उमरिया देवी, मंशा देवी, गरिमा देवी व आटो चालक बब्बन (48 वर्ष) निवासी तिरनई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago