Categories: बलिया

बलियाः तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, 3 महिला समेत 5 लोग झुलसे

बलिया से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सिलेंडर विस्फोट से 3 महिला समेत 5 लोग झुलस गए, इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसा बेल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र के कडसर गांव में हुआ। यहां रहने वाले पन्नालाल वर्मा के घर उनकी पत्नी अनिता वर्मा गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आग की तेज लपटें निकलने लगीं। उस समय घर से सभी सदस्य आंगन में थे।

अनिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बचाने के लिए पहुंचे लेकिन वो भी आग भी लपटों में घिर गए। इसमें पन्नालाल वर्मा (70), मुनेश्वरी देवी (65), भूपेन्द्र वर्मा (34), आरती वर्मा (32) भी गम्भीर रूप से झुलस गई। जिन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर विक्रम सेन सोनकर ने प्राथमिक उपचार के बाद भूपेंद्र वर्मा (34) और अनिता वर्मा (36) दोनों देवर भाभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिलेंडर फटने से मकान में दरार आ गई है और दरवाजा जल गया है। घर में अन्य चार सदस्य घर के दूसरे कमरे में थे। जो बाल बाल बच गए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

12 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago