Categories: बलिया

बलियाः सीवर लाइन और हाउस कलेक्शन में हुई धांधली के बाद कई लोगों पर केस दर्ज

बलिया जल निगम निर्माण खंड 2006 से सीवर लाइन के निर्माण कार्य और हाउस कनेक्शन का काम कर रहा है, लेकिन इस काम में कई बार अनियमितताओं के मामले सामने आ चुके हैं। हालात ये हैं कि इस योजना पर 100 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद भी काम पूरा नहीं हो पाया है।

बीते 17 सालों से योजना का काम कछुआ की चाल से चल रहा है। इस योजना में अनियमितता मामले में अब तक तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। बीते 4 दिनों से लखनऊ व वाराणसी की जांच टीम जिले में कैंपकर सीवर लाइन, ट्रीटमेंट प्लांट की जांच कर रही है। जांच टीम आफिस के पुराने रिकार्डों को खंगाल रही है। इसे लेकर कर्मचारियों में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

पांच दिन पूर्व अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव ने जांच टीम द्वारा मिली आख्या पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर सीवर निर्माण व हाउस कनेक्शन कार्य में बरती गई अनियमितता की शिकायत पर छह कार्यदायी संस्थानों में. विद्युत कुमार जैन लखनऊ, में. कार्तिकेय कं. लखनऊ, मे. श्रीराम कं. लखनऊ, मे. रामेश्वर सिंह बलिया, सेवानिवृत अधिशासी अभियंता फणीन्द्र राय, कमलेश सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसके अलावा एई अनंदिता शुक्ला, बीके जायसवाल, सेवानिवृत सहायक अभियंता एसएन राय, कायम हुसैन, एसएन राय, स्वामी नाथ, अभिषेक वर्मा, जेई अमन कुमार, अश्वनी कुमार, जेई आजमगढ़ नीरज पांडेय, अधिशासी अभियंता नगरीय अशोक श्रीवास्तव व एक्सईएन अलाउद्दीन खां, अंशू राय, आदित्य कुुमार, अमरनाथ चौधरी, अनेश कुमार, लेखाकार नागेश्वर प्रसाद, पंकज सिंह, गोपालजी सिंह, रवि गिरी पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि जल निगम में अनियमितता की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। सभी पत्रावली सौंप दी गई है। एक्सईएन अंकुर श्रीवास्तव ने दो और शिकायत दी है। इसका मुकदमा दर्ज न कर उसे विवेचना में शामिल कर लिया गया है। आरोपियों में और दस नये नाम जुटेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago