Categories: बलिया

बलिया – 6 साल पुराने हत्याकांड में 5 आरोपियों को उम्रकैद, 25-25 हजार का जुर्माना भी लगा

बलिया जिला कोर्ट ने 6 साल पुराने हत्याकांड में आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने एक व्यक्ति की हत्या मामले के 5 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25-25 हज़ार का जुर्माना भी लगाया।

5 आरोपियों को उम्रकैद- अभियोजन पक्ष के अनुसार, अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र पाल राणा की अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद लोहा राम, देवेंद्र राम, जितेंद्र राम, शिवकुमारी देवी और गीता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। एक अन्य आरोपी बीरबल की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी।2016 में हुई भी हत्या – अभियोजन पक्ष ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव के मालीराम (55) की 7 मार्च 2016 को हत्या हुई थी। पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, मालीराम अपने खेत की तरफ गया था, तभी गांव के ही रहने वाले लोहा, देवेंद्र, जितेंद्र, बीरबल, शिवकुमारी और गीता ने लाठी और डंडों से वार कर उसकी हत्या की।

मामले में मालीराम के पुत्र की तहरीर पर लोहा, देवेंद्र, जितेंद्र, बीरबल, शिवकुमारी और गीता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago