Categories: बलिया

बलियाः पुलिस पर हमला करने के मामले में 40 पर केस दर्ज, 3 गिरफ्तार

बलिया के पियरहीं में पुलिस पर हमला करने के मामले में 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें 18 के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तारी कर ली गई है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

बता दें कि मामला 9 जून का है, जहां पियरहीं गांव में सिकंदरपुर के हुसेनपुर से बारात आई। इस दौरान बारातियों और घरातियों के बीच में मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस बचाव करने गई। लेकिन मौके पर अराजक तत्वों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। घायल सिपाही के मेडिकल के आधार पर धारा बढ़ा दी गई हैं।

मामले में कुल मिलाकर 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस फोटो और वीडियो के आधार पर नामजदों व अज्ञातों की पहचान कर तलाश कर रही है। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago