Categories: बलिया

बलियाः अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटना में बच्ची समेत 4 महिलाएं घायल, 1 की मौत

बलिया के अलग अलग थाना क्षेत्रों से दुर्घटनाएं की खबरें सामने आई। जहां तीन घटनाओं में एक बच्ची समेत 4 महिलाएं घायल हो गईं वहीं 11 साल की बच्ची की मौत हो गई।

जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़ाहरा गांव में एक महिला छत से गिरकर घायल हो गई। जिसके बाद परिजन तुरंत महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर किया है। बताया जा रहा है कि 25 वर्ष पत्नी इफ्तेखार इदरीसी अपने घर की छत पर कपड़ा फैला रही थी इसी बीच असंतुलित होकर वह सर के छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

वहीं दूसरा हादसे में बांसडीह क्षेत्र के अंतर्गत देवढ़ी गांव के पास एक टेंपो पलट गया। जिसमें केवटलिया गांव निवासी मंजू देवी 48वर्ष पत्नी मनोज कुमार और कौशल्या देवी 25वर्ष पत्नी बब्लू और उसकी दो वर्षित पुत्री आकांक्षा घायल हो गयी।

वहीं रेवती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपाल नगर ग्राम में एक 11 साल की बच्ची को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजू कुमारी 11 वर्ष पुत्री उपेंद्र कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने घर के पीछे शौच करने गई हुई थी इसी बीच उसे किसी जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago