बलिया- फेफना में सपा की जीत के बाद संग्राम सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

बलिया। विधानसभा चुनाव के नजीते आने के बाद अब विजय प्रत्याशियों का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। फेफना विधानसभा से भी समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक संग्राम सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया गया। संग्राम सिंह ने जंगली बाबा धाम मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद भी लिया। नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।

स्थानीय कस्बा के थाना चौराहे पर फेफना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक संग्राम सिंह यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार होते हुए जंगली बाबा धाम मंदिर पहुंचकर मत्था टेका। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक कन्नौजिया, पूर्व प्रधान जलालुद्दीन खान, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल यादव, नियाज खान, कौशल गोंड आदि उपस्थित रहे।बता दें फेफना विधानसभा सीट पर सपा के संग्राम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार में खेल-कूद मंत्री उपेंद्र तिवारी को 19 हजार 85 मतों से हराया है। सपा के संग्राम सिंह को 91 हजार 563 मत मिले, जबकि उपेंद्र को 72 हजार 478 मत मिले। हालांकि इस सीट पर सपा और भाजपा के बीच मुकाबला कांटे का देखने को मिला था। लेकिन आखिरकार यह सीट सपा हासिल करने में कामयाब रही। और इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago