Categories: बलिया

बलियाः बस्ती में आग लगने से 4 झोपड़ियां जलकर खाक, मवेशियों को बचाने के चक्कर में 2 महिलाएं झुलसी

बलिया के बेल्थरा रोड के उभांव थाना क्षेत्र में हाहानाला राजभर बस्ती में आगजनी की घटना सामने आई। आगजनी से 6 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। इस घटना में 2 महिलाएं और कुछ मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक हाहानाला राजभर बस्ती निवासी श्रवण कुमार की झोपड़ी में सोमवार की रात के बाद अचानक आग लग गई। देखते ही देखते हवा के झोंके से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग श्रवण के झोपड़ी से सटे छोटेलाल, अक्षय लाल, नंदलाल, रामनाथ व जवाहर के झोपड़ी को भी अपनी आगोश में ले लिया।

इसी बीच उर्मिला पत्नी रामनाथ और लक्ष्मीनिया पत्नी बहादुर बिंद झोपड़ियों से मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगी और गंभीर रूप से झुलस गई। महिलाओं को सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। गंभीर रूप से झुलस गए मवेशियों का इलाज पशु चिकित्सालय में चल रहा है। ग्राम प्रधान महेश यादव ने अग्निपीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago