Categories: बलिया

बलिया में 4 दिवसीय विराट किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद वीरेन्द्र मस्त ने किया शुभारंभ

बलिया। कृषि सूचना तंत्र और सुदृढ़ीकरण योजना के तहत 4 दिवसीय विराट किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन ददरी मेले में किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने फीता काटकर किया। साथ ही किसानों को कृषि के 3 मंत्र भी दिए। बता दें मेला 17 से 20 नवम्बर तक चलेगा।

मेले में डा. रजनीश श्रीवास्तव भारतीय सब्जी उत्पादन संस्थान वाराणसी ने मटर, टमाटर, गोभ्ज्ञी और प्याज की उन्नतशील प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञ गोपाल राम डॉ चंदन सिंह पशुपालन और हरिशंकर वर्मा खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ, ने कृषक बंधुओं को खेती किसानी पर विभागीय जानकारी दी। उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने सांसद के साथ-साथ दूर दराज से आए कृषक बंधुओं का स्वागत करते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से कृषकों को अवगत कराया।

सांसद ने किसानों को दिए 3 मंत्र – सांसद वीरेन्द्र सिंह ’’मस्त’’ ने विराट किसान मेले में कहा कि ’कृषि की अर्थव्यवस्था शक्तिशाली होने पर ही देश की अर्थव्यवस्था समृद्ध हो सकती है, उन्होंने कृषको कोे खेती हेतु 3 मंत्र बताते हुए कहा कि कृषक अधिक उत्पादन, कम लागत और अधिक पैसे में अपने उत्पादन को बिक्री कर अपने आय को दोगुना कर सकते है। मेले में 48 कृषकों को चना, मसूर के निःशुल्क मिनीकीट और यंत्रों के प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।

किसान मेले में सुमील केमिकल्स, श्रीराम फर्टिलाइजर, कृषि यंत्र, फसल बीमा, गन्ना, पशुपालन समाज कल्याण, बाल विकास कृषि रक्षा, भूमि परीक्षण, मलेरिया, खाद, बीज एवं उर्वरकों से संबंधित स्टाल लगाये गये, जहॉ कृषक बंधु पहुंचकर जानकारी लेते रहे। मेले में अखिलेश सिंह किसान नेता, छितेश्वर तिवारी, शशि भूषण पांडे, कुसुम देवी, मुन्नी देवी, सत्येंद्र राय, बलवंत सिंह, सूर्य प्रकाश पांडे, मदन गुप्ता, उपेंद्र, सुनील, बृजेश राम सहित तमाम जनपद के सम्मानित किसान मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago