Categories: बलिया

बलियाः सहतवार थाना गोलीकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार

बलियाः सहतवार थाने में पांच दिन पूर्व हुए गोली कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना में संलिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक रिश्तेदार की युवती को तंग करने को लेकर रिश्तेदारों ने ही शूटर से गोली मरवाई थी। एक मार्च की शाम को सहतवार कस्बा के रजौली-कुम्हैला मार्ग पर जिम कर घर वापस लौट रहे मनीष मिश्रा को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पीठ पर गोली मार दी और फरार हो गए। मनीष का वाराणसी में उपचार चल रहा है।
घटना के बाद मनीष के द्वारा पुलिस को किसी भी विवाद से मना कर दिया। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। सहतवार गोली कांड की जांच कर रही पुलिस टीम ने मनीष के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ रिश्तेदारों से पुछताछ की। जिनके आधार पर मौसेरे भाई व एक युवती को गिरफ्तार किया।
आरोपी मैसेरा भाई धीरज मिश्रा ने बताया कि मनीष एक रिश्तेदार की लड़की को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। मना करने के बाद भी आदत में सुधार न होने पर युवती ने मेरे से पूरी बात बताई। मैने मनीष को सबक सिखलाने के लिए दोस्त मुकेश यादव को 50 हजार रुपये की सुपारी दी। उसने तीन युवकों संग घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि थानाध्यक्ष सहतवार मनोज कुमार सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र में थे, उसी दौरान मुखबीर की सूचना पर तीनों शूटर मुकेश यादव, शिवकुमार प्रसाद निवासी रूसी, थाना जलालपुर, उपेन्द्र राम निवासी कुमना भेरवनिया, थाना कोपा जिला सारण को सहतवार रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर घटना में उपयुक्त हथियार बरामद कर लिया।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago