Categories: featured

बलिया- ग्राम प्रधान के लिए 940 में से 320 ग्राम पंचायतें रहेंगी अनारक्षित

बलिया डेस्क: प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक 2015 को आधार मानते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नए सिरे से चक्रानुकम आरक्षण प्रक्रिया का बुधवार को निर्धारण कर दिया है। जिसके बाद नया शासनादेश बुधवार की शाम जिला पंचायत राज विभाग को मिल गया है। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के नेताजी लोगों की दौड़-भाग जिला पंचायत राज कार्यालय में शुरू हो गयी है। लिहाजा गंवई राजनीति की गर्मी इस सरकारी दफ्तर में भी महसूस की गयी। हालांकि गुरुवार को मंडलायुक्त की बैठक के चलते नेताजी लोग मायूस होकर लौट गये।

नए आरक्षण फार्मूले में किसके लिए कितनी सिटें आरक्षित हैं?

नए आरक्षण फार्मूले के अनुसार जिले में कुल 940 ग्राम पंचायतों में 320 पंचायतें अनारक्षित रहेंगी। वहीं 319 पंचायतों का नेतृत्व आधी आबादी के जिम्मे होगा। वहीं 301 पंचायतें विभिन्न श्रेणी में आरक्षित होनी है। शासन से आये आदेश के अनुसार 17 ब्लॉकों में अनुसूचित जनजाति के लिए कुल 53 पंचायत आरक्षित होंगी।

अनुसूचित जनजाति के लिए कुल 53 पंचायत आरक्षित होंगी
अनुसूचित जनजाति महिला : 19
अनुसूचित जनजाति पुरुष: 34

अनुसूचित जाति के लिए 156 पंचायत आरक्षित
अनुसूचित जाति: महिला 56
अनुसूचित जाति: पुरुष 100

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 258 सीटें आरक्षित
अन्य पिछड़ा वर्ग: महिला 91
अन्य पिछड़ा वर्ग: पुरुष 167

महिला के लिए 153 सीटें रिजर्व रहेगी

कब जारी होगी नई आरक्षण सूची ?
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नए आरक्षण फार्मूले के तहत शुक्रवार यानी आज ही ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों का आरक्षण निर्धारण पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद ब्लाक व जिला मुख्यालयों पर शनिवार से अनंतिम सूची प्रकाशित करने के साथ ही आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी आरंभ होगी। आरक्षण प्रस्तावों पर 20 से 23 मार्च तक आपत्तियां प्राप्त करने के बाद 24 व 25 मार्च में निस्तारण किया जाएगा।

24 अप्रैल तक चुनाव संपन्न करने की तैयारी
योजना के अनुसार, 4 चरणों में प्रस्तावित इस चुनाव को 24 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे 24 अप्रैल से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड की परिक्षा प्रभावित नहीं होंगे। गौरतलब है कि 28 मार्च तक अधिसूचना जारी करने की तैयारी की जा रही है। जिसके बाद चुनाव की तारीखों के साथ आचार संहिता लागू करने की घोषणा की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक चरण में 3-4 दिन लगेंगे। इस हिसाब से 4 चरण पूरे कर 24 अप्रैल तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। ऐसे में बोर्ड की परिक्षा भी प्रभावित नहीं होंगे। इसके अलावा, योजना यह भी बनाई जा रही है कि मतगणना 26 से 30 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी।

 

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago