Categories: बलिया

बलिया- अधर में लटकी 30 करोड़ की योजना, गंगा के डायवर्जन के लिए फिर मंथन

बलिया। तटवर्ती लोगों को कटान से राहत दिलाने के लिए सरकार हर एक कोशिश कर रही है। यहाँ तक की पानी की तरह पैसा भी बहाया जा रहा है। लेकिन इसके ठोस परिणाम नहीं मिल रहे। गंगा में ड्रेजिंग के नाम पर करोड़ों खर्च कर दिए। और नतीजा सिफर रहा।ऐसे में अब फिर से प्रस्ताव लाया जा रहा है।

बता दें गंगा की धारा को मोड़ने के लिए महत्वाकांक्षी ड्रेजिंग योजना का काम पिछले साल 2021 से ठप पड़ा है। दुबे छपरा रिंग बांध कटने के बाद गोपालपुर उदयी छपरा में गंगा ने तबाही मचाई थी। 17 सितंबर 2019 को दया छपरा में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्रेजिंग करके गहराई बढ़ाकर धारा के प्रवाह को मोड़ने की योजना बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद 30 करोड़ की योजना बनाई गई। ड्रेजिंग कार्य गंगा के जलस्तर में बढ़ाव और सिल्ट जमा होने से अवरुद्ध हो गया। जो काम हुआ उसमें गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं हैं।

जांच के लिए सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के मुख्य अभियंता एसपी सिंह और मुख्य अभियंता बैराज खंड वाराणसी ओपी पाठक ने सत्र 2020, 2021 में पचरुखिया नौरंगा गांव तक 3 किलोमीटर में हुए ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण किया। हुकुम छपरा गंगा घाट के सामने ड्रोन सर्वेक्षण भी किया गया। बैराज खंड वाराणसी की टीम ने 2020 में पचरुखिया से नारायणपुर होते हुए नौरंगा मौजे तक ड्रेजिंग का कार्य कराया था। 2021 में यूपीपीसीएल के
माध्यम से ड्रेजिंग कार्य प्रारंभ कराया गया।2021 में यूपीपीसीएल के माध्यम से ड्रेजिंग कार्य प्रारंभ कराया गया। यूपीपीसीएल ने कार्यस्थल से 500 मीटर पश्चिम से कार्य प्रारंभ किया। काश्तकारों ने जमकर विरोध किया, जिस कारण कार्य बंद हो गया।

वहीं अब नदी की धारा को बेहतर ढंग से डायवर्जन करने के बारे में विस्तार से मंथन हो रहा है। पहले के कार्यों में कुछ तकनीकी कमियां आ गईं थीं जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कार्य का लक्ष्य पूर्ण हो सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता डीएन सिंह को गंगा का जलस्तर घटने के बाद तत्काल ड्रेजिंग कार्य का नया प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago