Categories: बलिया

बलियाः खड़े ट्रक से जा टकराई पिकअप, हादसे में 3 युवकों की मौत

बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र के निबू चट्टी के पास शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां डीजे लदी पिकअप खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 1 युवक घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र से एक बरात रसड़ा आ रही थी। बारात में शामिल होने के लिए डीजे वाले पिकअप से सिघाधर घाट होते हुए रसड़ा आ रहे थे। पिकअप पर डीजे बंधा था, जिसमें सभी आपरेटर सवार थे। इसी बीच नीबू चट्टी के पास तेज रफ्तार बोलेरो से बचने के चक्कर में पिकअप खड़े ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में चालक के दाहिने साइड़ बैठे डीजे आपरेटर मुकेश कुमार (19), अंकित कुमार ऊर्फ गोलू (19) और जौनपुर निवासी एक अज्ञात 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। पिकअप की छत पर बैठा अजय कुमार घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर इलाज शुरू करवाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय शव भिजवाया।

मौत की खबर लगते ही तीनों परिवार में कोहराम मच गया, परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। किसी तरह शादी की रस्म पूरी कर रात में ही बारात वापस लौट गई। रसड़ा थाना प्रभारी हितेन्द्र सिंह ने कहा कि तेज रफ्तार की डीजे लदी पिकअप ने ओवरटेक के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई। एक घायल है। एक युवक के परिजनों के न आने के कारण उसका पोस्टमार्टम अभी नहीं हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago