Categories: बलिया

बलियाः स्कूल बस की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

बलिया में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्कूल बस ने एक मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर यह हादसा हुआ। मौके पर सीओ सिटी के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची, बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं हादसे से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गड़वार बाजार से चंद कदम की दूरी पर गोविंदपुर निवासी छोटू की तीन वर्षीय बेटी अनुष्का घर के पास ही दुकान पर कोई सामान खरीदने निकली थी।

इसी दौरान छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस ने मासूम को टक्कर मार दी। जहां बच्ची की मौके पर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शव के साथ सड़क पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लोग बच्ची के परिवार को मुआवजा और बस्ती के पास स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग करते रहे। जाम के कारण गड़वार-रतसर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।

लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर प्रीति त्रिपाठी, एसओ गड़वार श्रीधर पांडे भी पहुंच गये। जाम स्थल पर पहुंचे अपर तहसीलदार संजय सिंह ने सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक चला जाम समाप्त हुआ। वहीं पुलिस ने चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago