Categories: बलिया

बलियाः जलेश्वर हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरि सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित

बैरिया के पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी हरि सिंह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रही है। इसी बीच बलिया एसपी राजकरण नैय्यर ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

पुलिस अधीक्षक का कहना है जो भी शख्स हरि सिंह को गिरफ्तार कराने में पुलिस की मदद करेगा उसे इनाम दिया जाएगा। उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। बता दें कि बैरिया के चिरैया मोड़ के पास सात जुलाई 2021 को बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की हत्या आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हत्या का एक आरोपी हरीश पासवान पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है, बाकी अन्य सबल सिंह व अभय भारती को कोर्ट से जमानत मिल चुकी हैं। लेकिन हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी हरि सिंह अब भी फरार है। घटना के महीनों गुजर जाने के बाद पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। जिसको लेकर मृतक के परिजनों में आक्रोश है।

इससे पहले मृतक भाई नीतीश सिंह की ओर से हरि सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह की घोषणा की गई थी। साथ ही एक स्थानीय विधायक और पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस हरकत में आई 25 नवम्बर को हरि सिंह के बैरिया व बलिया के आवास पर कुर्की के कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा की।

वहीं रविवार को पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने हरि सिंह के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि जो भी हरि सिंह को गिरफ्तार कराने में पुलिस की मदद करेगा उसे इनाम दिया जाएगा। वहीं उसका नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago