Categories: बलिया

बलियाः जमीन खरीद के सर्किल रेट तय होने के बाद 250 किसानों ने भेजी आपत्ति

बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रकिया चल रही है। सैंकड़ों किसानों से कई हेक्टेयर की भूमि खरीदी जाएगी। जमीन के मुआवजे के लिए सर्किल रेट तय कर दिए गए हैं। जमीन का गजट होने के बाद सदर तहसील के 250 किसानों ने आपत्ति दाखिल की है। बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रकिया चल रही है। सैंकड़ों किसानों से कई हेक्टेयर की भूमि खरीदी जाएगी। जमीन के मुआवजे

इनमें से कुछ किसानों के नाम की जमीन खतौनी में दर्ज नहीं है, कुछ के नाम अलग है। जिला प्रशासन ने आपत्ति का 50 फीसद निस्तारण कर दिया है। आपत्ति के आधार पर अब खसरा-खतौनी को अपडेट किया जाएगा। अपडेटशन की प्रकिया पूरी होने के बाद मुआवजा देने की प्रकिया शुरु हो जाएगा।

बता दें कि गाजीपुर से बलिया के मांझी घाट तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए सदर और बैरिया तहसील के 98 गांवों की जमीन ली जानी है। इसमें सदर तहसील के 82 और बैरिया तहसील क्षेत्र के 16 गांवाें की जमीन आ रही है।निबंधन कार्यालय के अनुसार सदर तहसील में प्रति हेक्टेयर सर्किल रेट 40 लाख से 50 लाख तक है। विभाग के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र की जमीन का मुआवजा सर्किल रेट से चार गुना और शहरी क्षेत्र में दो गुना दिया जाएगा।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सर्किल रेट निर्धारण होने के बाद फाइन मंडलायुक्त को भेजी गई है। इसमें सदर तहसील के 36 गांवों के काश्तकारों की जमीन का विवरण है। इसी बीच सर्किल रेट को लेकर 250 किसानों की ओर से आपित्‍त भी दाखिल की गई है। खतौनी में नाम नहीं होने की ज्यादा शिकायतें होने की वजह से इसे ठीक करने में लेखपाल जुटे हुए हैं।

मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल अग्निहोत्री का कहना है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन का सर्किल रेट तय कर दिया गया है। उसमें 35 गांवों का सर्किल रेट तय किया गया है। काश्तकारों के अभिलेख को ठीक करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है। आपत्ति का निस्तारण करने के बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago