Categories: बलिया

बलियाः फोरलेन लिंक रोड के लिए 238 फुट चौड़ी जमीन का होगा अधिग्रहण

बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के नए अलाइनमेंट के लिए 238 फुट चौड़ी जमीन अधिगृहित की जाएगी। इसको लेकर किसान काफी परेशान हैं क्योंकि फोरलेन का निर्माण होने से कई खेतों के दो टुकड़े हो जाएंगे। ऐसे में किसानों की खेती प्रभावित होगी।

वहीं खेत कटने से सड़क के दूसरे ओर जाना भी मुश्किल होगी। दूसरी ओर 100 से अधिक पेड़ भी काटने होंगे। इस एक्सप्रेस वे के बनने से गड़हांचल के भरौली, बघौना, एकौनी, टुटुवारी आदि गांवों के किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। बघौना गांव के किसानों का कहना है कि कई जमीनें के आधे से अधिक हिस्सा अधिग्रहण के दायरे में आ रहे हैं ऐसे में शेष जमीनों पर खेती करना काफी मुश्किल होगा।

क्योंकि खेतों दो टुकड़ों में बंट जाएंगे। किसानों के खेत के बीच से सड़क गुजरेगी। चकमार्ग और नाली भी खत्म हो जाएंगे। इसके अलावा भरौली से करीमुद्दीनपुर तक बनने वाले फोरलेन के बीच 100 से अधिक पुराने पेड़ों को काटना भी पड़ेगा।

बता दें कि बिहार से यूपी को जोड़ने के लिए यह कवायद शुरु हुई है। पहले गंगा पुल के बाद भरौली से हैदरिया तक फोरलेन लिंक रोड बनाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की तैयारी थी लेकिन अब भरौली से फोरलेन लिंक रोड ग्रीनफील्ड से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए कुल 8 लेन बननी है, इसमें 238 फुट चौड़ाई में जमीन अधिग्रहण होगा। हालांकि अभी इसका खुलासा विभाग की ओर से नहीं किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago