बलियाः 24 चिकित्सकों के भरोसे चल रहा 236 बेड वाला जिला अस्पताल

बलिया में जिला अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है। 236 बेड वाले अस्पताल की जिम्मेदारी 24 चिकित्सकों के कंधों पर है। ऐसे में सैंकड़ों की संख्या में प्रतिदिन अस्पताल आने वाले मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो रहा है। कई मरीज डॉक्टरों के अभाव में प्राइवेट चिकित्सालय की दौड़ लगा रहे हैं तो वहीं गंभीर मरीजों को अन्य अस्पताल में रेफर करना पड़ रहा है। बता दें कि पुराना व नया अस्पताल मिलाकर कुल 326 बेड का है। अभी 236 बेड संचालित हैं। लेकिन अस्पताल में केवल 24 ही डॉक्टर हैं।

इनमें से तीन चिकित्सक सीएमओ के अधीनस्थ हैं, जबकि 6 चिकित्सकों का पद खाली है। मानकों के हिसाब से 176 बेड के सापेक्ष 30 चिकित्सक होना चाहिए, लेकिन अस्पताल में इन नियमों का उल्लघंन हो रहा है। 236 बेड पर 24 चिकित्सक ही तैमात है।जिला अस्पताल में वर्तमान में एल-1 चार, एल-2, एल-3 के पद पर चार चिकित्सक तैनात है। जबकि पांच का मानक है। एक रिक्त है। एल-4 के 10 चिकित्सक तैनात है। जबकि मानक 12 का है। इसमें दो रिक्त पद है। इस प्रकार कुल 20 चिकित्सक तैनात है। इसके अलावा सीएमओ के अधीनस्थ तीन तथा एक संविदा चिकित्सक तैनात है।

अस्पताल में एक तरफ स्पेशलिस्ट व संसाधन का अभाव है तो दूसरी तरफ मानक से काफी कम चिकित्सक हैं। अस्पताल में न तो न्यूरो सर्जन है और न ही मानसिक रोग चिकित्सक है। इसके अलावा गंभीर उपचार के लिए कोई संसाधन नहीं है। जिससे मजबूर होकर गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय से रेफर करना पड़ता है।

हालात यह है कि जिला चिकित्सालय में बिल्डिंग्स की संख्या बढ़ रही है, ट्रामा सेंटर भी बन गया लेकिन स्टाफ की कमी अब परेशानी की वजह बन रही है। इस बाबत प्रभारी सीएमएस डा. दिवाकर सिहं ने बताया कि जितना संसाधन व चिकित्सक है, उन्हीें से काम चलाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को रेफर करना शौक नहीं, बल्कि मजबूरी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago