बलिया – JNCU में भवन निर्माण के लिए दूसरी किस्त में 20 करोड़ स्वीकृत

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्विविद्यालय में भवन निर्माण को लेकर तेजी देखने को मिल रही है। शासन ने प्रथम चरण के भवन निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये भेजे हैं। भवन निर्माण के 92 करोड़ के प्रोजेक्ट की दूसरी किश्त के तौर पर धनराशि मिली है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसएल पाल ने बताया कि पहली किश्त के तौर पर शासन ने 15 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रथम फेज के भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के डीसीएल खाते में की जाएगी। कार्यदायी संस्था की ओर से आगणन में अनुमोदित सीमा तक ही सेंटेज/ कंटेंसी/सुपरविजन / एजेंसी चार्ज लिया जाएगा। साथ ही इस योजना का कार्य अनुमोदित लागत में ही निर्धारित समय में पूरा कराना सुनिश्चित किया जाएगा। भविष्य में योजना का कोई भी पुनरीक्षण स्वीकार नहीं होगा।

लोक निर्माण विभाग की ओर से नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक आपत्तियां और पर्यावरणी क्लियरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण शुरू होगा। विश्वविद्यालय में कई भवनों का निर्माण चल रहा है। लाइब्रेरी का निर्माण कार्य इस समय जोरों पर है। विश्वविद्यालय में भवनों की उपलब्धता न होने के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित होते हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago