Categories: बलिया

बलिया – 2 दर्दनाक सड़क हादसों में 2 युवकों की मौत

बलिया। नगरा क्षेत्र में 2 सड़क हादसों में 2 घर के चिराग बुझ गए।थाना क्षेत्र में अलग- अलग दो सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी । पुलिस ने दोनों युवाओ के शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

पहला हादसा थाना क्षेत्र उभांव के मालीपुर में हुआ। जहां ओवरलोड पिकअप रतसड जा रही थी, जो नगरा सिकन्दर पुर रोड के डांडेपुर गांव के पास पहुंची थी कि बेकाबू होकर पलट गई जिसमें 5 मजदूर ब्रान के बोरे के नीचे और एक मजदूर रतसड निवासी 20 वर्षीय रोहित राजभर पिकअप के नीचे दब गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी घटना सोमवार की देर रात नगरा गड़वार मार्ग की है गोठाई चट्टी पर पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार रसड़ा थाना क्षेत्र के छिब्बी निवासी 17 वर्षीय रोहित शर्मा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे, तब तक रोहित दम तोड़ चुका था।

बताया जा रहा कि रोहित ननिहाल में अपने नाना के श्राद्ध में आया था। और किसी काम से नगरा आया था। नगरा से ननिहाल बाइक से जा रहा था कि गड़वार की तरफ से आ रही पिकअप से टक्कर हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago