Categories: बलिया

बलिया में विदेश भेजने के नाम पर 150 लोगों से करोड़ों की ठगी, 2 युवक गिरफ्तार

बलिया में विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में कंपनी के 2 लोगों को पकड़कर बलिया पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

फ्रॉड का शिकार हुए बने रमेश ने बताया कि शिव इंटरनेशनल नामक कंपनी का ऑफिस बलिया के कासिम बाजार में है। उसने हमें विदेश भेजने के लिए बोला था। उसको हमने डेढ़ लाख रुपये भी दिए और बोला कि 5 तारीख को आ जाओ। वो हमको 5 तारीख को बस से दिल्ली ले गया और सुबह की फ्लाइट से जाने वाले जो लड़के थे, जहां गए वहां पर तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। उसने जो वीजा और टिकट दिया था, वो फर्जी निकला।

इसके बाद हम लोग लौटकर आए, हमारे साथ 40 लोग थे। अगले दिन गए, वो भी 40 लोग थे। बाकी अगले 3-4 दिन में 125 लोग जाने वाले थे। बताया गया कि एक-दूसरे को देखते हुए हम पैसा देते गए। वो बता रहा था कि ऑफिस चार्ज 2 लाख रुपये है और वो इजराइल भेजने के नाम पर पैसा ले रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब तथाकथित कम्पनी के लोग विदेश भेजने के लिए लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचे। जहां विदेश जाने वाले युवकों को पता चला कि उनका वीजा और टिकट ही फर्जी है। युवकों के साथ गए कम्पनी के दो लोग जितेंद्र और सचिन को पकड़कर वे बलिया लाए और पुलिस के हवाले कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago