Categories: बलिया

बलिया – घने कोहरे में 2 सड़क हादसे, ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार की मौत

बलिया। सर्दी की वजह से घने कोहरे में दो अलग-अलग हादसे हो गए। इन हादसों में एक ई-रिक्शा चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेजा गया।

ई-रिक्शा चालक की मौत- पहली घटना शिवपरु-बसंतपुर मार्ग की है जहां सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर-बसंतपुर मार्ग पर अपायल गांव के पास एक ई-रिक्शा सवारी लेने के लिए सड़क के किनारे खड़ा था। तभी घने कोहरे के बीच सामने से आ रही बच्चों से भरी स्कूल बस ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक सुनील राजभर (35) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में 3 अन्य लोग गंभीर घायल हो गए।

बाइक सवार की मौत- दूसरी घटना बैरिया थाना क्षेत्र के नौका टोला गांव के पास की है। जहां घने कोहरे के बीच ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सुनील कुमार महतो (40) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया कि महतो बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी पत्नी किरण देवी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक पुतुल यादव के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago