Categories: बलिया

बलिया – 2 इनामी और एक गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, शराब भी बरामद

बलिया में लगातार बदमाशों की धरपकड़ जारी है। अलग-अलग थानों की पुलिस ने दो इनामी समेत गैंगस्टर एक्ट के 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया है। एक आरोपी से शराब भी बरामद की गई है।

गाजीपुर के 2 आरोपी गिरफ्तार – बांसडीहरोड क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी और इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये आरोपी गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के हकीमपुर निवासी मनोज बिंद और रविंद्र बिंद के खिलाफ सहतवार थाने में चोरी आदि के करीब 5 मुकदमें दर्ज हैं। सहतवार पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। जांच स्थानीय पुलिस कर रही थी। लम्बे समय से फरार दोनों बदमाशों पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार – साथ ही रेवती क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने भाखर ग्राम पंचायत के कोलेन पांडे के टोला निवासी जीत पासवान को परमानंद के डेरा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आबकारी आदि अधिनियम के तहत केस दर्ज था। पुलिस ने गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। लम्बे समय से फरार जीत के पकड़े जाने से पुलिस को राहत मिली। उसके पास से करीब 40 लीटर कच्ची शराब के साथ ही शराब बनाने का सामान बरामद हुआ।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago