बलिया -शमशान में अध’जली ला’श खाते दिखे 2 शख़्स, देखकर घर वालों के उड़े होश!

बलिया डेस्क : बलिया में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. पकड़ी थाना क्षेत्र के गावं जगदरा में दो व्यक्ति इन्सान की अधजली लाश खाते पाए. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हडकंप मचा हुआ है.

दैनिक अख़बार रास्ट्रीय सहारा  की रिपोर्ट के मुताबिक गुलाब प्रजापति शुगर की बीमारी से पीड़ित थे और मंगलवार को उनका देहांत हो गया. परिजनों ने घर से थोड़ी दूर शमशान में ले जाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया.

मृतक के बड़े लड़के राकेश प्रजापति का कहना है कि जलने के बाद थोडा सा अंश शमशान में ही आग में ढक कर घर चले आये थे.थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने सूचना मिली की जलने के बाद जो अवशेष बचा था उसे मुसहर जाति के लोग चिता से निकालकर शराब के साथ खा रहे हैं.

इस पर हम लोग दौड़ कर गए और ऐसा करने से उनको मना किया तो दोनों उलझ गए. पुलिस को सूचना दी गई तो कई थाने की पुलिस मौके पर पहुची. मृतक की बेटी और उनकी पत्नी का आरोप है की पुलिस ने बाद में आरोपियों को छोड़ दिया. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस हम लोगों पर समझौता करने का दबाव बना रही है.

वहीँ इस घटना से पूरे गाँव में दहशत है. इस बाबत थाने के प्रभारी निरक्षक योगेश से पूछा गया तो उनका कहना है कि मामला ज़मीन विवाद से जुड़ा है. वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमारा कोई भी ज़मीनी विवाद नहीं है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

19 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago