बलिया में हादसों का दिन! नाव डूबने के बाद अब स्कॉर्पियो से जीप की टक्कर में 2 की मौत

बलिया में सोमवार का दिन हादसे भरा रहा। शहर से सटे गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर जहां नाव डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई वहीं अब गड़वार थाना क्षेत्र जीप और स्कॉर्पियो के टक्कर में दो लोग जान गवा बैठे। जानकारी के मुताबिक मझौवा गाँव से खिचड़ी चौहान के नाती शिवम् का मुंडन संस्कार होना था। इस कार्यक्रम में रिश्तेदार और पूरा परिवार जीप में सवार होकर बलिया गंगा घाट जा रहा था। इसी दौरान सलेमपुर पुलिस के पास बलिया की ओर से आ रही तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो से जीप की टक्कर हो गई।

इस हादसे में मझौवा निवासी पिता-पुत्र खिचड़ी चौहान (65) और रामाशंकर चौहान (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धर्मेंद्र चौहान (25), बिंदू देवी (40), मुन्नू ठाकुर (45), अभिषेक (25), राम सिंह (50), लहसिया देवी (55), गुजराती देवी (53), अनवर (50), विष्णु देव (55), बीनू देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को प्रभारी निरीक्षक गडवार करके सिंह ने नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर माल्देपुर घाट पर नाव डूबने से हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago