Categories: बलिया

बलियाः ट्रक की चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार, 2 की मौत 1 गंभीर घायल

बलियाः ठंड में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में ईजाफा हो रहा है। इसी बीच उभांव क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां एक मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई।

हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के नरला गांव के पास गोरखपुर-बलिया राजमार्ग पर सोमवार की रात ये हादसा हुआ। जहां घने कोहरे के बीच मोटर साइकिल ट्रक की चपेट में आ गई।

हादसे में 19 वर्षीय अंकित, 20 वर्षीय चंदन और 24 वर्षीय अमर गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों को बिल्थरारोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां अंकित और चंदन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अमर को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

उभांव के थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। उन्होंने बताया कि तीनों युवक एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोटर साइकिल से मालदह की तरफ से अपने घर लौट रहे थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago