Categories: बलिया

बलियाः दलित युवती के साथ बलात्कार मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित रुप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं युवती को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा है। पीड़ित युवती की उम्र 20 से 21 साल के बीच बताई जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस ने बताया कि शनिवार को शिकायत दर्ज हुई थी जहां भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय दलित युवती के साथ गुरुवार शाम को दो युवकों सतीश व सचिन ने सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की और अपशब्दों के साथ जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त युवती शौच के लिए गई थी। उन्होंने युवती की तहरीर पर सतीश व सचिन के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता एवं अनुसूचित जाति-जनजाति निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। वैस ने बताया कि दोनों आरोपियों की आयु 20 से 21 साल के बीच में है। पुलिस ने युवती को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago