Categories: बलिया

बलिया- अपहरण मामले में फिरौती मांगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मासूम की तलाश जारी

बलिया में हल्की थाना पुलिस ने मासूम के अपहरण के मामले में फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस को अब तक मासूम का पता नहीं चला है। आरोपियों ने मासूम के बदले 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। यहां तक कि पैसे ना देने पर हत्या दी चेतावनी तक दी थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

बता दें हल्दी के गायघाट प्रबोधपुर निवासी बालक सत्यम पुत्र मनोज साहनी 20 मई को अपने घर से खेलने निकला और गायब हो गया था। हल्दी पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया। मनोज ने नैनिजोर निवासी कामता पासवान को पुत्र के लापता होने की जानकारी दी। उससे और ददन यादव से अनुरोध किया अगर पता चले तो सूचना दें। कुछ दिनों के बाद कामता ने लड़के के पिता से संपर्क कर कहा कि वह उनके पास है। अगर 15 लाख रुपये दोगे तो बच्चा मिल जाएगा नहीं तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

मामले में पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गुरुवार की रात सोनवानी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। लापता बालक का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कामता साधु के वेष में रहकर गलत काम करता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मासूम का पता भी चल जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago