बलिया में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह भाजपा नेता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा-लोहटा के बीच हुई। जहां गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत असनवार गांव के निवासी भाजपा नेता तथा पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा (45) अपने गांव के दो लोगों के बीच हुए जमीनी विवाद मामले में गड़वार थाना पर गए थे। उस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को शांतिभंग में चालान कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर 3 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही तीसरा आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…