Categories: बलिया

बलियाः जिला अस्पताल में बना 15 बेड का स्पेशल डेंगू और जेई वार्ड

बलिया में बारिश का मौसम शुरू होते ही बीमारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। इसी को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाना शुरू कर दिया है। अस्पताल के ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर 15 वार्ड का स्पेशल डेंगू व जेई वार्ड बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर पांच बेड का अतिरिक्त रखा गया है।

अस्पताल में बीते कुछ दिनों से डेंगू और जेई के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसी को लेकर जिला अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला के स्वास्थ्य विभाग जन संचारी रोग नियंतत्रण अभियान एक से 30 जुलाई तक चला रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमे घर-घर का भ्रमण कर लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित करेगी और लोगों को जागरूक करेगी।

सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि स्पेशल वार्ड को तैयार किया गया है, इसमें डेंगू व जेई मरीजों के इलाज की प्रर्याप्त सुविधाएं मौजूद है। मरीजों को मच्छरदानी में ही रखा जाएगा। अस्पताल में जरूरी दवाओं मौजूद है। कार्ड जांच में डेंगू का पता चलने के बाद अस्पताल के पैथॉलाजी में एनलाइजा टेस्ट जरूर कराया जाए। सभी जांचें मुफ्त उपलब्ध है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago