बलिया- पुलिस विभाग में फेरबदल, एक दिन में 14 पुलिसकर्मियों के तबादले

बलिया। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी के इस कदम के बाद महकमे में खलबली मच गई है। कई वर्षों से एक ही थाने पर जमे हुए लोगों को इधर से उधर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किये गये हैं।

जिसमें एसआई ओम प्रकाश पाण्डेय को थाना नरही से वरिष्ठ एसआई कोतवाली, विनोद कुमार तिवारी को बैरिया से बैरिया थाने में ही वरिष्ठ एसआई, अवधेश सिंह को गड़वार से वरिष्ठ एसआई नरही, मोहन राकेश सिंह को सिविल लाइन से चौकी इंचार्ज ओक्टेनगंज, अजय यादव जिला अस्पताल पुलिस चौकी से सिविल लाइन चौकी इंचार्ज बनाया गया है।

इसी तरह राजीव कुमार पाण्डेय को हनुमानगंज चौकी इंचार्ज से थाना सिकन्दरपुर, अजय यादव को पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज हनुमानगंज, अखिलेश नारायण सिंह को पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज मासूमपुर, अतुल कुमार मिश्र को चौकी इंचार्ज मासूमपुर से चौकी इंचार्ज सीयर, सूर्यनाथ यादव को पुुलिस लाइन से थाना सिकन्दरपुर, रवीन्द्र नाथ पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना बैरिया भेजा गया हैै।चितबड़ागांव थाने के हेड कांस्टेबल दिनकर मौर्या को थाना सिकन्दरपुर, कांस्टेबल सन्दीप सोनकर को थाना रेवती व कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव को थाना भीमपुरा भेजा गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago