बलिया। रेवती थाना क्षेत्र में एक 13 साल लड़का मंगलवार की शाम से लापता है। परिजन लड़के की तलाश में जुटे है, लेकिन उसका अब तक पता नहीं चल सका है। लड़का कहा और कैसा है, इसको लेकर परिजन परेशान है। वहीं पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस भी तफ्तीश में जुट गई है।
ट्यूशन जाने के बाद से लापता- बताया जा रहा है कि झरकटहा निवासी प्रदीप कुमार सिंह का बेटा प्रतीक कक्षा सातवीं का छात्र है। वह रोज की तरह मंगलवार की शाम रेवती नगर पंचायत के वार्ड नं. 13 में रहने वाले मनःस्थली के टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने आया था, लेकिन घर नहीं लौटा।
इधर समय अधिक होने पर परिजनों की चिन्ता बढ़ी और वे प्रतीक की तलाश में जुट गये। हर सम्भावित स्थान पर खोजबीन के बाद भी प्रतीक का कहीं पता नहीं चलने पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद से पुलिस भी तलाश कर रही है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…