बलिया- 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सेना में भर्ती की कर रहा था तैयारी

बलिया में एक 12वीं क्लास के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र का शव घर पर ही पंखे के सहारे लटकता मिला। बता दें छात्र सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि शाहपुर का रहने वाला 19 साल का अनुज वर्मा खाना खाने के बाद कमरे में चला गया था। काफी देर तक जब बाहर नहीं निकला तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजे से झांका तो देखा अनुज का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। परिजनों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव पंखे से उतारा। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था अनुज- गड़वार थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी छोटे लाल वर्मा के 4 बेटों में अनुज तीसरे नम्बर का था। वह पढ़ाई के साथ ही सेना में भर्ती होने की तैयारी भी कर रहा था। उसने आत्महत्या करने जैसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी फिलहाल परिजनों को भी नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि वह समान्य था और घरेलू कामकाज में भी हाथ बंटाता था। वहीं एसओ श्रीधर पांडे का कहना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों की जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

6 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago