बलिया में अवैध शराब की तस्करी करने वाले के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में फेफना और मनियर पुलिस ने 126 पेटी अवैध अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की है।
दोनों थानों की पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा तस्कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, बरामद शराब की कीमत 6 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मनियर थानाध्यक्ष मन्तोष सिंह और उप निरीक्षक बीरबल यादव की टीम ने ये कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ये कार्रवाई की। राधे सिंह के डेरे के पास से कार में देसी शराब लादकर बिहार ले जा रहे अभियुक्त जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। गाड़ी में बैठा व्यक्ति भागने में सफल रहा।
कार से कुल 46 पेटी (लगभग 414 लीटर) देसी शराब बरामद किया गया। कार का भौतिक निरीक्षण किया गया तो कार का नंबर बदला हुआ मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि शराब हम लोग थाना खेजुरी अंतर्गत बालूपुर देशी शराब की दुकान से लेते हैं और मिलकर शराब की तस्करी करते हैं ।
फेफना थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर भीखमपुर के पास से अंग्रेजी शराब लादकर ले जा रहे तीन वाहनों 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद किया। जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर वाहनों में सवार चालक फरार हो गये। बरामद शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। गाड़ियों के इंजन और चेसिस में भिन्नता पाई गई।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…