Categories: बलिया

बलियाः डेंगू के 12 मरीज मिलने के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, शहरों-गांवों में नालियां चौक, हर जगह गंदगी

बरसात के मौसम में बलिया जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ गया है। जिले में अब तक डेंगू के 12 मरीज मिल चुके हैं। इसे देखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विभाग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में काम शुरु कर दिया है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों नगर निकायों की उदासीनता के चलते डेंगू-मलेरिया जैसे रोगों का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीण इलाकों में नालियां चौक पड़ी है। चारों तरफ गंदगी फैली है। शहर के मोहल्लों में जलभराव है। कई व्यावसायिक संस्थाएं और मैरेज हाल सड़क पर पानी गिरा रहे हैं, जिससे मोहल्लों की सड़कों पर भी पानी जमा है। जल निकासी न होने से हालात और भी खराब हो गए हैं। इन इलाकों में खांसी-बुखार, जुकाम से कई लोग प्रभावित हैं लेकिन जिम्मेदार इलाज की कार्यवाही करते हैं। स्वच्छता को लेकर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे।

जनपद के काजीपुरा की बात करें तो यहां हालात बेहद खराब हैं। काजीपुरा मोहल्ला में यहां करीब पांच सौ घर हैं, मगर यहां 12 माह गंदा पानी भरा रहता है। यहां करीब दो से तीन फीट पानी लगा है। इसमें से होकर लोग आने जाने को मजबूर हैं। इसके चलते इस पूरे इलाके में संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। नगरपालिका के अध्यक्ष से लगायत बात विधायक सदर तक पहुंची, मगर कोई परिणाम नहीं है। जापलिगंज में नालियां पूरी तरह से चोक हैं। सड़कों पर पानी भर रहा है। रास्ते पर नालियों से निकला गंदा पानी बीमारियों को नेयौता दे रहा है। लेकिन जिम्मेदार चुप बैठे हैं।

इधर स्वास्थ्य विभाग के डीएमओ डॉ. सुनील कुमार यादव ने कहा कि संक्रामक रोगों की चुनौती से लड़ने को विभाग तैयार है। शहर में सफाई की जिम्मेदारी नगरपालिका तो गांव में ब्लॉक व ग्राम पंचायत की है। शहर सहित जिले भर में एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं। जहां डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम खुद जाकर छिड़काव आदि करा रही है। पंचायती राज विभाग से कहा गया है कि वह हर गांव में हर दिन सफाई करें, जहां जलभराव हो उसे तत्काल दूर कराएं। संक्रामक रोगों की स्थिति को देखते हुए नगरपालिका को भी सफाई कराने को कहा गया है।जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव के अनुसार, अब तक जिले में 12 डेंगू के मरीज चिह्नित किए गए हैं, जिनमें दुबहड़, रेवती, रतसर, बेरुआरबारी, चिलकहर, सोनवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा नगर के सटे रामपुर महावल, बहादुरपुर और बहेरी ग्राम पंचायतें शामिल हैं। बलिया नगर पालिका परिषद के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि शहरी क्षेत्र में सफाई के लिए टीम उतारी गई है। छिड़काव व फागिंग कराने की योजना नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव पर काम शुरू हो गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago