Categories: featured

बलियाः डिपो से हटाई जा रही 10 साल पुरानी बसें, बस मालिक परेशान

बलियाः डिपो में अब पुरानी बसों को निकलने की तैयारी हो रही है। नए नियम के मुताबिक डिपो में जिन अनुबंधित बसों के 10 साल पूरे हो चुके हैं, उन्हें बेड़े से हटाया जा रहा है। इसके चलते बस मालिक काफी परेशान है। बेड़े से बसों को हटाने से बसों की संख्या कम हो जाएगी जिससे संचालन की व्यवस्था पर असर पड़ेगा।

आपको बता दे कि बलिया डिपो में वर्तमान में 83 बसों का संचालन हो रहा है। लेकिन इनमें से कुछ बसों के 10 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में कुछ बसों को बेड़े से हटाने की तैयारी शुरु हो रही है। साढ़े नौ साल के बाद ही निगम की ओर से इन बस मालिकों को इस संबंध में नोटिस दिया गया है। ऐसे में बस मालिक परेशान हैं। वर्ष 2020 के पहले तक नियम यह था कि 10 साल अनुबंध शर्त पूरा होने के बाद अनुबंधित बस मालिक उसकी जगह पर, उसी मार्ग और अनुबंध पर कुछ कागजी कार्यवाही पूरी कर दूसरी बस लगवा लेते थे। लेकिन अब नया नियम ने बसमालिको की चिंता बढ़ा दी है।

वहीं अगर बेड़े से 10 बसें बाहर होती है तो यात्रियों की परेशान भी बढ़ जाएंगी। बलिया डिपो एकाउंटेंट महेश पांडेय का कहना है कि डिपो स्तर पर इसका निदान संभव नहीं है। 10 साल सेवा शर्त पूरी कर चुकी अनुबंधित बसों को बेड़े से हटाने के पूर्व बस मालिकों को नोटिस दिया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago