Categories: बलिया

बलियाः चोरी की 3 बाइक समेत 1 चोर गिरफ्तार, दो वांछित भी पकड़ाए

बलिया में एसपी राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रसड़ा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन चोरी की बाइक समेत एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं गड़वार पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को हिरासत में लिया।

जानकारी के मुताबिक रसड़ा थाना के एसआई अजय कुमार यादव व उप निरीक्षक रामानंद यादव ने पूरी टीम के साथ प्रधानपुर पुल के किनारे बलिया-गाजीपुर बार्डर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक वाहन पर दो व्यक्ति सवार गाजीपुर की तरफ से आते हुए दिखाई दिये। जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा।

पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी धर्मेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी पिंट राजभर भाग गया। आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी की है, जिसे वह लोग बेचने जा रहे हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रधानपुर से शिउरी अमहट के रास्ते बांध के किनारे झुरमुट में छुपा कर रखी दो बाइक बरामद की है।

इधर गढ़वाल पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिसिया कार्रवाई में धर्मेंद्र पुत्र रमाशंकर निवासी जिगनी थाना गड़वार और रामनिवास उर्फ मुंगफली पुत्र उमाशंकर निवासी सिंहाचवर खुर्द को हिरासत में लिया गया। फिलहाल दोनों की मामलों में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago