बलिया – जिला पंचायत सदस्य पद का एक पर्चा खारिज

बलिया।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया देर शाम तक पूरी कर ली गई। नामांकन पत्रों की जांच को लेकर प्रत्याशियों में काफी गहमागहमी दिखी। धूप में प्रत्याशी व उनके समर्थक ब्लाक कार्यालय में डटे रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पर्चा की रखवाली करते दिखे।

18 अप्रैल को नामवापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन किया जाएगा। 26 अप्रैल को मतदान है। जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नं. 45से अरुण कुमार ने दावेदारी की थी जिनके नामांकन पत्रों के जांच के क्रम में शनिवार को उनका पर्चा खारिज कर दिया गया है।

बताया गया है कि अरुण कुमार छतवां निवासी हैं, जो नवगठित नगर पंचायत रतसर के क्षेत्र के सीमा में है, इसके मद्देनजर उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago