Categories: बलिया

बलियाः असंतुलित होकर पेड़ से टकराई बाइक, 1 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में रेवती-पचरुखिया मार्ग के किनारे एक बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा प्याज फार्म के पास हुआ। जहां सहतवार कस्बा के वार्ड नंबर एक निवासी विक्कू गुप्ता (35) पुत्र स्वर्गीय गौरी गुप्ता तथा हनुमानगंज निवासी पिंटू गुप्ता (34) बाइक द्वारा विक्कू गुप्ता के पिता का अस्थि कलश लेकर नदी गंगा में विसर्जित करने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान जब वो रेवती-पचरुखिया मार्ग के किनारे पहुंचे तभी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूट गया। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती ले जाया गया।

यहां चिकित्सकों ने विक्कू को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक विक्कू की पत्नी कंचन तथा 10 वर्षीय पुत्री रिमझिम सहित परिजन रोते बिलखते सीएचसी पहुंच गए। मृतक विक्कू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की दो पुत्रियां रिमझिम तथा 7 वर्षीय पायल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago