बलियाः दो बाइक आपस में टकराई, 1 की मौत 1 घायल

बेल्थरा रोड: बलिया में पंचायत भवन के पास सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार निवासी शिवम वर्मा (19 वर्ष) अपने साथी अभिषेक पाण्डेय (19 वर्ष) के साथ बाइक से तेजी से अपने घर से बेल्थरारोड की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान वह सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक में टकरा गया। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित होकर पलट गई। बाइक के पलटते ही शिवम और अभिषेक सड़क से दूर जा गिरे। अस्पताल ले जाते समय शिवम की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल युवक अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है।

अभिषेक दिव्यांग बताया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे शिवम के पिता का रोते रोते बुरा हाल है। एसएचओ उभांव राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि दूसरी बाइक पर सवार युवक वाहन सहित वहां से भागने में सफल हो गए थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

6 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago