Categories: बलिया

बलिया- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर खेल समारोह, डीएम ने विजेताओं को दिया पुरस्कार

बलिया। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित खेल समारोह के विजेताओं को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने वॉलीबॉल, फुटबॉल और एथलेटिक्स के पदक विजेताओं को पुरस्कार दिया।

साथ ही जिलाधिकारी ने तीनों जनपदीय प्रतियोगिता के निर्णायकों के साथ वेटरन एथलेटिक्स के राष्ट्रीय पदक विजेता चंद्रभान सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया। बता दें जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय ने संयुक्त रुप से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन किया था।

वॉलीबाल में विजेता स्टेडियम और उप विजेता सोहॉव, फुटबॉल की विजेता विहान पब्लिक स्कूल और उप विजेता कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, और एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए।

उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू ने सभी आगंतुकों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन से नीरज राय ने पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन किया। इस अवसर पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह, पवन कुमार राय, अम्बरीष तिवारी, मोहम्मद जावेद आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago