इतने सारे सांसद और विधायक होने के बावजूद बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे क्यों नहीं?

बलिया- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को अलग करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने सरकार को घेरा है। साथ ही  सड़क पर भी उतरने की चेतावनी दी जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 14 जुलाई को आजमगढ़ में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में काला झंडा लेकर प्रदर्शन की घोषणा की है। मंगलवार को लोनिवि डाक बंगला में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता बाबुल सिंह, युकां नेता अभिषेक सिंह रंजन, महासचिव आनन्द विक्रम ने इसकी जानकारी दी।

बाबुल सिंह ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को अलग करना अफसोसजनक व जिले का अपमान है। कहा कि जिस बलिया ने भाजपा को तीन सांसद और पांच विधायक दिये, उस जिले के विकास की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। yon

कहा कि एक्सप्रेस-वे से नहीं जुडने से बलिया विकास की मुख्यधारा से पीछे रह जायेगा। एक्सप्रेस वे से आवागमन तो आसान होगा ही, उसके किनारे बसे लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसानों को भी फायदा होगा।

रंजन सिंह व आनन्द सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि जो बलिया आजादी से लेकर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में आगे रहा, उसी जिले की यह जुमलेबाज सरकार उपेक्षा कर रही है। बताया कि 14 जुलाई को आजमगढ़ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का काला झंडा दिखाकर विरोध किया जाएगा।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago