बलिया- उभावं पुलिस को मिली बड़ी सफलता , लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार !

बलिया के उभांव थाना के मझवलिया गांव के समीप पुलिस ने सोमवार को पूर्वांचल के कई जनपदों में सक्रिय शातिर बदमाश पिटू यादव को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इसके पास से पुलिस को तमंचा व 315 बोर व दो जिदा कारतूस बरामद किया है। इसके गिरफ्तारी के साथ ही करीब डेढ़ माह पूर्व उभांव-हल्दीरामपुर मुख्य मार्ग पर सरेराह दवा कारोबारी पर फायरिग कर लूट के असफल किए गए प्रयास की घटना का भी खुलासा हो गया।

गिरफ्तार बदमाश पर बलिया समेत मऊ व आजमगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में लूट व छिनैती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज है। इसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसपी देवेंद्र नाथ के निर्देश पर चल रहे छापेमारी अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसआइ विनोद कुमार यादव, बीरबल यादव एवं सिपाही सतीश शर्मा व सोहन सोनकर की टीम सक्रिय हो गई और अहले सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास धर दबोचा।

इसके पास से तमंचा व 315 बोर का दो जिदा कारतूस बरामद किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने उभांव थाना क्षेत्र में लूट का प्रयास करने में प्रयुक्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया। बताया कि उक्त लूटकांड प्रयास में शामिल अन्य बदमाशों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

जानकारी के लिए बता दें कि गत 12 जून को बिल्थरारोड-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर करीमगंज के समीप ही बिल्थरारोड से तगादा कर अपने पिकअप से वापस बलिया जा रहे अर्चना मेडिकल बलिया के सेल्समैन अवधेश सिंह पर बदमाशों ने छह फायरिग किया और लाखों की लूट का असफल प्रयास किए थे। इसके बाद से ही पुलिस बदमाशों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी में लगी थी। इनके अन्य साथी की तलाश जारी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago