बैरिया- नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे बेचने और दुष्कर्म के 4 आरोपी गिरफ्तार

बलिया- नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे बेचने और दुष्कर्म करने में वांछित एक महिला समेत दो आरोपियों तथा मारपीट व लूट की घटना में वांछित अन्य दो आरोपियों सहित कुल चार लोगों को बैरिया पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को इनको लंबे समय से तलाश थी। एसएचओ गगनराज ¨सह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से 18 जून 2017 को एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर बेचने व उसके साथ दुष्कर्म के मामले में फरार तीन आरोपियों में से दो लोगों को बैरिया पुलिस ने उस समय दयाछपरा से गिरफ्तार कर लिया जब सभी कहीं भागने के फिराक में थे।

गिरफ्तार लोगों के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के अलावा पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में श्रीभगवान उर्फ भुल्लर व मीरा देवी को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी छपरा के बनियापुर निवासी राजेश राय अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। अपहृत लड़की को पहले ही पुलिस ने बरामद कर लिया था। वहीं लूट व मारपीट के आरोपी जगन के डेरा निवासी मोती यादव तथा मुन्ना यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी को न्यायालय को सौंप दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago