फ़र्ज़ी बैंक मैनेजर ने मकान मालिक को भी लगाया 2 लाख का चूना

बलिया- कर्नाटका बैंक लि. खोलने के लिए गड़वार रोड पर राम चंद्र प्रसाद ने अपने मकान के दो कमरे 37 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दिए थे।

बैंक खुलने के साथ ही मैनेजर ने सबसे पहले मकान मालिक को ही चूना लगाया। उनसे रुपये दोगुना करने के नाम पर 2.30 लाख रुपये जमा कर लिए। फर्जी मैनेजर विनोद कुमार कांबले उर्फ अफाक अहमद ने उसी पैसे से बैंक को बेहतर लुक दे दिया। साथ ही महिला स्टाफ भी रख लिया। इधर बैंक में 17 चालू व बचत खाता खोला गया था।

बैंक का मुख्य मकसद जनपद के चट्टी-चौराहे पर फ्रेंचाइजी देकर अधिक से अधिक धन उगाही करना था। इसी योजना में तेजी से बैंक से जुड़े लोग काम कर रहे थे। सबसे बड़ी बात यह थी कि फ्रेंचाइजी देने के लिए आवेदक के सर्टिफिकेट की मूल कापी ही जमा करा लेते थे। वहीं लोगों को पैसा दोगुना करने के नाम पर खाता खोलने पर भी जोर देते थे।

17 फरवरी को मकान को किराए पर बैंक खोलने के लिए लिया गया था। एक सप्ताह के बाद इसकी शुरुआत की गई। एक माह के अंदर ही बैंक में फ्रेंचाइजी के लिए युवाओं के आने का क्रम तेज हो गया।

इसके लिए कई आवेदन अभी पड़े थे। एकाध फ्रेंचाइजी के लिए धनराशि जमा कराई गई थी। ऐसे में बैंक के फर्जी निकलने पर खाता धारक पहुंचने लगे। सदर कोतवाल शशिमौलि पाण्डेय ने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

अभी इनके कंप्यूटर के रिकार्ड को खंगाला जाएगा। इसके बाद ही कितने खाते में कितना पैसा जमा हुआ है स्पष्ट होगा। अभी जांच की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago