बैरिया- राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर समारोह का समापन

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया बलिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर समारोह का समापन राजमुनि रामपूजन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया में किया गया ।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार राय ने कहा कि आज के दौर में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है ।

वही हम अपने उद्देश्य एवं कार्यों द्वारा आम जनमानस में प्रचार-प्रसार कर मानवता के प्रति सहिष्णुता का संदेश देकर के इसके स्वयंसेवक राष्ट्र के प्रति आम जनता को जागरुक कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि आज के समाज में शिक्षा के साथ-साथ सामुदायिक ज्ञान होना भी जरूरी है सभा में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी दयाशंकर पांडे ने सात दिवसीय कार्यों पर विस्तार रूप से चर्चा करते हुए कहा कि हम स्वयंसेवकों के माध्यम से समाज को जागरुक कर उनको देश और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का बोध कराते हैं सभा को राम भजन गुण सुरेश पांडे चंदन कुमार राय रूपा केसरी मनीष कुमार आशुतोष कुमार राय आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा का संकल्प लिया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago