बैरिया- गैस गोदाम स्थित डेरा पर आग में सामान जलकर राख

बैरिया। बैरिया कस्बे के गैस गोदाम स्थित डेरा पर रविवार कि रात लगी आग में टीन शेड के दो घर व उसमे रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। रविवार कि रात में जब सब लोग सो रहे थे कि बैरिया कस्बा के सुब्बाराय के डेरा पर नथुन सिंह व सन्तोष सिंह के टीन शेड के मकान से आग कि लपटे निकलने लगी।

जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। चुकि उस मकान के पीछे बॉस कि कोठ हैं लिहाजा आग और भी बिकराल हो गयी। टीन शेड के उत्तर विनोद सिंह के पक्का मकान कि दिवाले भी आग कि चपेट में आ गयी। स्थानीय लोगो ने दमकल को फोन किया परन्तु गाड़ी नही पहुची। स्थानीय लोंगो ने पम्पिंग सेट चालू कर जैसे तैसे आग पर काबू पाया।

उधर नथुन सिंह व सन्तोष सिंह ने बताया कि उनके टीन शेड के मकान में खाद्यान, कपड़े, घरेलू सामान व मकान बंनाने के लिये खरीदकर रखी गयी किमती लकड़ी, पटरा कुछ कृषि उपकरण जल कर नष्ट हो गये।

उक्त के सम्बंध में तहसीलदार बैरिया शशिकान्त मणि ने बताया कि वे हल्का लेखपाल को मौके पर भेज दिए हैं। उनके रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता दी जायेगी। आग कैसे लगी फिलहाल यह पता नही चल पाया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago