Categories: बलिया

बाबा विश्वनाथ की तर्ज पर बलिया में बनेगा ‘बाबा भृगु कॉरिडोर’!

बलिया। काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या राम मंदिर के बाद अब बलिया का भृगु मंदिर भी नई पहचान लेने वाला है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भृगु क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार कोशिश कर रहे हैं साथ ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी विशेष सहयोग कर रहे हैं। हालही में मंत्री ने मुख्य सचिव के साथ क्षेत्र का दौरा भी किया।

बलिया में बनेगा ‘बाबा भृगु कॉरिडोर’- पूर्वांचल ही नहीं पूरे प्रदेश में भव्य पहचान देने के लिए भृगु मंदिर का सुन्दरीकरण किया जा रहा है। मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू भी हो चुका है। मुरली छपरा के उप-ब्लॉक प्रमुख सुशील पांडेय ने बृहस्पतिवार को हो रहे कार्यों का निरक्षण किया। मीडिया से बात करते हुए सुशील पांडेय ने कहा कि  सांसद वीरेंद्र सिंह की सोच है कि जिस तरह से बाबा विश्वनाथ का विकास हुआ उसी तर्ज पर ऐतिहासिक धार्मिक स्थल महर्षि भृगु आश्रम (भुगु मंदिर) के सुन्दरीकरण का काम हो।

निरक्षण करते उप- ब्लाक प्रमुख सुशील पांडेय

पहली किस्त में मिले 50 लाख- साथ ही सुशील पांडेय ने बताया कि आजादी में भी महर्षि भृगु बाबा की अहम भूमिका रही है। यहां आने पर  नेता भी भृगु बाबा के जयकारे लगाते हैं लेकिन आज तक किसी ने मंदिर के विकास के बारे में नहीं सोचा। लेकिन सांसद वीरेंद्र सिंह का विजन है कि बाबा विश्वनाथ की तरह ही भृगु कॉरिडोर बनाया जाए। जिसके लिए एक किस्त में 50 लाख रुपए आ चुका है।  

धन की कमी नहीं बनेगी समस्या- सुशील पांडेय ने बताया कि सांसद वीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की थी। जिसके बाद मुख्य सचिव दुर्गा मिश्रा यहां आए और एक प्रोजेक्ट बनाकर लेकर आए। सांसद की पर्यटन मंत्री और भारत सरकार से भी बात हुई है। धन की समस्या आड़े नहीं आएगी। परिसर को आकर्षित बनाया जा रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago