बलिया- के पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीनी रंजिश में हथियारबंद बदमाशों ने बहूभोज में शामिल होने जा रहे दो लोगों को गोली मार दी। इस फायरिंग में जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पकड़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी दिनेश प्रजापति का गांव के ही बलवंत सिंह से बीते आठ सालों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है।
बताते हैं कि इसी रंजिश में बदमाशों ने शनिवार देर रात घात लगाकर दिनेश प्रजापति की उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी, जब वह अपने साथी रामचंद्र खरवार के साथ एक बहुभोज में शामिल होने जा रहे थे। गोली लगने से दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामचंद्र जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल हो अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अपनी जांच में जुट गई है।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…