बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी को निशाना साधते हुए उसकी तुलना वेश्या से की है। वहीं, दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तुलना कीड़ा मकोड़ों से की है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी के वाराणसी से बलिया पदयात्रा में पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि जो खुद ही रोगी हो चुके हैं, वह दूसरे को क्या उपदेश देंगे।
मोदी के नेतृत्व में देश और योगी के नेतृत्व में प्रदेश निरोग हो गया है। जितने माफिया गुंडे थे, ऐसे लोग रोड छोड़कर गलियों में घूम रहे हैं। यह पहला अवसर है कि मुख़्तार अंसारी के गुंडे जो लोग सड़कों और बाजार में रंगदारी मांगते थे, वो अपनी जिंदगी की भीख मांग रहे हैं।
सुरेंद्र सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई चरित्र नहीं है। आम आदमी पार्टी का दिल्ली में जनाजा निकलने वाला है, जिसका विधायक घूस लेते हुए गिरफ्तार होता है, ऐसे पार्टी का कोई चरित्र नहीं होता है। ऐसे लोग नैतिकता की बात करते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कोई वेश्या पतिव्रता का उपदेश दे रही है।
इस मौके पर ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा धर्म से हटकर काम नहीं करती है। ओम प्रकाश राजभर को पार्टी ने सहारा दिया। विधायक और मंत्री बनाया है।
ऐसे में अपने हाथों से सुहाग नहीं उतारेंगे, उसका स्वभाव है ललकारने का, नहीं ललकारेगा तो उसके परिवार के लिए चार टिकट कहां से मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ कीड़े मकोड़ों को लेकर भाजपा चलती है। ओमप्रकाश राजभर को भी लेकर चलती है, नहीं तो हरदी नहीं लगी होती।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…